कार में बैठी महिला की चेन झपटी Woman's chain churned in the car



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इंदिरापुरम क्षेत्र न्याय खंड में कार में बैठी एक महिला से शनिवार की दोपहर में बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपट कर ले गए। घटना के समय महिला का पति कार खड़ी करके पास में एक मिठाई की दुकान पर खरीदरी करने  गया था।    .       .              

जानकारी के अनुसार शिप्रा विस्टा इंदिरापुरम के एक समारोह में आए मेरठ निवासी प्रदीप गुप्ता और उसकी पत्नी सरोज के साथ शनिवार की दोपहर में करीव 11.30 बजेे चैन झपटमारी की घटना हो गयी। घटना के समय प्रदीप गुप्ता अपनी कार को सड़क किनारे खड़ी कर आदित्य मॉल के पास बीकानेर स्वीट से मिठाई लेने गए थे। उनकी पत्नी सरोज गुप्ता कार का शीशा नीचे करके कार में बैठी हुई थीं। तभी 11.30 बजे एक नीले रंग की कार से आए दो बदमाशों ने सरोज गुप्ता के गले पर झपट्टा मारकर 45 ग्राम वजनी सोने की चेन लूट ली। प्रदीप गुप्ता की मेरठ में पुल बेगम पर इरोज नाम से ट्रेलरिंग की एक मशहूर शॉप है। उन्होंने इस मामले की पहले शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम से की। फिल हाल थाना इंदिरापुरम पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment