इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह को गिरफ्तार कर उनसे 8 वाहन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। .
एसपी सिटी आकाश तोमर ने थाना इंदिरापुरम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत थाना इंदिरापुरम पुलिस ने चैकी नीति खंड क्षेत्र से तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे 8 बाहन और अवैध हथियार बरामद किये हैं। बाहन चोरों के नाम विपिन उर्फ सुदेश पुत्र शंकर निवासी करौदी थाना थाना जिला बुलंदशहर, विमल कुमार उर्फ छोटू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम गोधना थाना कोतवाली जनपद हापुड़ तथा राजकुमार पुत्र राज सिंह निवासी ग्राम गोधना थाना कोतवाली हापुड़ है। इनसे चोरी की एक कार सेंट्रो, मोटरसाइकिल और स्कूटी सहित 8 वाहन बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सचिन कुमार मलिक, उपनिरीक्षक समर बहादुर सिंह, के अलावा सिपाही रजत, सुरेंद्र सिंह, विकास त्रिपाठी, दीपक तथा महेश थे।


0 comments:
Post a Comment