इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना खोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोहरे हत्याकांड में वांछित चल रहे अनिल दुजाना गैंग के एक सक्रिय सदस्य अरुण कुमार को गिरफ्तार कर उससे एक नौ एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी सिटी आकाश तोमर ने थाना इंदिरापुरम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना खोड़ा पुलिस ने शनिवार को दोपहर बाद हिंडन नहर पुश्ता एनएच 24 से गिरफ्तार कर उससे 9 एमएम बोर की एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सिटी के मुताबिक अरुण कुमार पुत्र धनपत निवासी झुम्मनपुरा खंडेरा थाना जारचा जिला गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है और अनिल दुजाना दुजाना नाम के कुख्यात गिरोह बंद अपराधी के लिए शार्प शूटर का काम करता है। थाना सूरजपुर गौतम बुद्ध नगर पर इसके खिलाफ बलवा, हत्या, हत्या की धमकी देने और षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज है। जिसमें अरुण कुमार के अलावा 17 लोगों को नामजद किया गया था। अरूण ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2013 में जमीनी विवाद को लेकर नरेंद्र शर्मा की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह लगातार चश्मदीद गवाहों को फैसला करने के लिए दबाव बना रहा था और फैसला नहीं करने पर 16 जून 2015 को नरेंद्र शर्मा के पिता राजकुमार की हत्या और उसकी सुरक्षा में लगे सिपाही नितिन कुमार की अंधाधंुध गोली मारकर हत्या कर दी थी और तभी से फरार चल रहा था।



0 comments:
Post a Comment