नगर क्षेत्र के कूडे के निस्तारण हेतु प्लान्ट लगाने के लिए भूमि चिन्हित Land for the purpose of planting the plot for the disposal of the city area.




  • कूडे का निस्तारण ग्राम गालन्द तथा ग्राम मौहम्मदपुर आमद बागपत तहसील मोदीनगर में किया जायेगा। 
  • गालन्द में कूडे से बिजली बनाने का प्लांट लगाया जायेगा। 
  • ग्राम मोहम्मदपुर आमद बागपत में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निर्माण किया जायेगा। 


गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी के निर्देशन में गाजियाबाद नगर क्षेत्र व अन्य नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रतिदिन जमा होने वाले कूडे के निस्तारण का उपाय जिला प्रशासन, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व नगर निगम के संयुक्त प्रयासो से तलास कर लिया गया है। इस प्रयोजन हेतु ग्राम गालन्द में 35 एकड व ग्राम मौहम्मदपुर आमद बागपत तहसील मोदीनगर में 21 एकड भूमि चिन्हित कर ली गई है। गालन्द में कूडे से बिजली बनाने के प्लांट की कार्यवाही नगर निगम व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा की जायेगी जिसकी डी0पी0 आर आदि बनाने का कार्य एकार्ड नामक कम्पनी को दिया गया है। ग्राम मोहम्मदपुर आमद बागपत में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निर्माण अन्य निकायों को शासन से प्राप्त होने वाली धनराशि से किया जायेगा। शासन द्वारा इस कार्य के लिये उ0प्र0 जल निगम की सी0एण्डडी0एस0 शाखा को कार्यदायी संस्था नामित किया गया हेै। जब निगम द्वारा आरकाडिस नामक संस्था को सलाहकार फर्म नियुक्त किया गया है। जिसके द्वारा डी0पी0आर0 तैयार किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। 

यहाॅ यह भी उल्लेखनीय है कि गालन्द में चिन्हित भूमि पर प्लांट के निर्माण हेतु सभी सम्बन्धित विभागों से अनापत्ति पूर्व ही प्राप्त हो चुकी है। ग्राम मोहम्मदपुर आमद बागपत में चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण दिनांक 5 मार्च 2018 को प्रशासन गाजियाबाद, विकास प्राधिकरण  नगर निगम, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग व सलाहकार फर्म के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया तथा इस भूमि को वेस्ट टू एनर्जी प्लांट हेतु सर्वथा उपयुक्त पाया गया है। उक्त दोनो प्लांटो से नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व सभी नगर निकायों में जमा होने वाले कूडे से एनर्जी बनाते हुये कूडों का निस्तारण हो जायेगा। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय श्री संजय बसंल द्वारा दी गयी है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment