लोकसभा 2019 चुनाव के लिए कांग्रेसियों ने किया मंथन Congressmen did brainstorm for the 2019 Lok Sabha elections



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  महानगर कांग्रेस कमेटी के कंपनी बाग आॅफिस में कांग्रेसियों ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मंथन किया। बैठक में पिछले चुनावों में हार के कारणों व अगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने पर चर्चा हुई । 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से पार्टी के लिए घर से बाहर निकल कर आम जनता के बीच कार्य करने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि देश की आम जनता की नजर बीजेपी के चार वर्ष के फूट डालो, शासन करों कि नीति से उब कर कांग्रेस के तरफ टीकी हुई है। ऐसे में हम लोगों को बिना चुक किए आम जनता के दुख - दर्द में खड़ा होना होगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर पार्टी के विचारों का प्रचार - प्रसार करने के लिए कहा। 

पूर्व महानगर व पूर्व जिला अध्यक्ष विजेन्द्र यादव ने कहा कि बीजेपी ने अपने कार्यो से हमारे लिए कई मुद्दे दे दिए हैं, आज जनता महंगाई, पेट्रोल - डीजल के बढ़ते दाम, बेरोजगारी व किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दो को लकर त्रस्त है। ऐसे में हमें जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए आगे आकर केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकना होगा, बाकी कार्य को जनता खुद ही फतह कर देगी। 

इस मौके पर पूर्व मेयर प्रत्याशी डौली शर्मा ने पार्टी के अन्य विंगों को एक साथ जुड़ कर काम करने पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं द्वारा घर - घर जाकर महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने की कार्य की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 11 सौ महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ा गया है जो किसी भी समय बाहर निकल कर काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने इंदिरापुरम झुग्गी - झोपड़ी में आग लगने की घटना पर महिलाओं द्वारा किया गया सराहनीय कार्य की उल्लेख भी की। 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने 100 वार्डो में नए सिरे से कार्य एवं आम जनता की परेशानियों को प्रशासन के सामने लाने के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं, जो वार्ड अध्यक्षों के साथ मिलकर काम करेंगे।  इस मौके पर पूर्व मेयर प्रत्याशी विजय चैधरी, सतीश चोपड़, विजय गोयल आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment