अल्जीरिया सैन्य विमान दुर्घटना में 257 लोगों की मारे जाने की पुष्‍टि - death toll in algerian military aircraft crash rises to 257 reuters





अल्जीयर्स : अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स के बाहरी इलाके में बुधवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से अब तक 257 लोगों की मारे जाने की पुष्‍टि है.  विमान उत्तरी अल्जीरिया में एक खेत क्षेत्र से टेकऑफ़ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.



दुर्घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं है और रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार जांच शुरू कर दी गई है. नागरिक सुरक्षा एजेंसी के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद आचूर ने एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि प्‍लेन सैनिकों को ले जा रहा था.




अल्जीरिया प्रेस सर्विस ने कहा है कि इल्यूशिन श्रेणी का विमान दक्षिण पश्चिमी अल्जीरियाई शहर बेचर की ओर जा रहा था. आपात सेवाओं को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment