ओम प्रकाश मिथरवाल ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता कांस्य पदक - cwg 2018 om prakash mitharwal wins bronze in final of 50 meter pistol shooting





गोल्ड कोस्ट  : भारत का ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी है. खेलों के सातवें दिन भारत के लिए ओम प्रकाश मिथरवाल ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में  कांस्य पदक जीत लिया. यह मिथरवाल की दूसरा पदक है इससे पहले भी उन्होंने 10 मीटर स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था. उन्होंने कुल 201.1 स्कोर के साथ कांसे पर कब्जा जमाया. वहीं जीतू राय ने निराश किया. वे 105 का स्कोर कर पहले ही पदक की दौड़ से बाहर हो गए.

स्पर्धा का स्वर्ण आस्ट्रेलिया के डेनियल रेपाचोली के नाम रहा जिन्होंने 227.2 का कुल स्कोर करते गुए गेम रिकार्ड बनाया. वहीं रजत पदक बांग्लादेश के शकील अहमद के नाम रहा जिन्होंने 220.5 का स्कोर किया.


भारत को अब तक 11 गोल्ड मेडल मिल चुके हैं. जबकि सिल्वर केवल चार और सात कांस्य पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 22 हो गई है. अंक तालिका में भारत अभी तीसरे स्थान पर बना हुआ है. सातवें दिन भारत को मुक्केबाजी से पदक की उम्मीद है.



इससे पहले 10 मीटर स्पर्धा में गोल्ड जीत चुके जीतू राय और ओम मिथरवाल ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई मिथरवाल और जीतू ने यहांक्वालिफिकेशन में क्रमश: पहला और छठा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था. जीतू ने कुल 542 का स्कोर करते हुए फाइनल में जगह बनाई तो वहीं मिथरवाल ने 549 का स्कोर किया. मिथरवाल ने पहली सीरीज में 89, दूसरी में 90, तीसरी सीरीज में 92, चौथी सीरीज में 95, पांचवीं सीरीज में 62 और आखिरी सीरीज में 94 का स्कोर किया. वहीं जीतू ने 93, 91, 87, 89, 93, 89 का स्कोर किया.


 वहीं जीतू राय राष्ट्रमंडल खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में नये रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत चुके हैं जबकि ओमप्रकाश मिठारवाल ने कांस्य पदक जीता है. विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता राय ने 235.1 का स्कोर किया. मिठारवाल ने क्वालीफिकेशन में 584 का नया रिकार्ड बनाया, लेकिन आठ निशानेबाजों के फाइनल में 214.3 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे.



फाइनल में जीतू राय पहले चरण के बाद 100.4 के स्कोर के साथ अव्वल थे जबकि मिठारवाल 98.1 अंक लेकर तीसरे स्थान पर थे. दूसरे चरण में राय ने 10.3 और 10.3 के साथ आगाज किया. उन्होने फिर 10.2 स्कोर किया, लेकिन अगले शाट पर 8.4 स्कोर रह गया.  इसके बाद 9.2 स्कोर किया. मिठारवाल ने 18वें शाट पर 10.0 स्कोर किया,  जबकि राय का स्कोर 8.8 था. इसके बाद वह लय कायम नहीं रख सके, जबकि राय ने 10.0 का स्कोर करके पीला तमगा हासिल किया.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment