सिडनी : बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नये केंद्रीय अनुबंध में निलंबित पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के नाम नहीं हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर 2018-19 सत्र के लिये 20 खिलाड़ियों को अनुबंध दिये हैं. इनमें पांच नये खिलाड़ी शामिल हैं.
तेज गेंदबाज जे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन और एंड्रयू टाये के अलावा हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस और विकेटकीपर एलेक्स कारे अनुबंध पाने में सफल रहे हैं. नये टेस्ट कप्तान टिम पेन और बल्लेबाज शान मार्श की भी वापसी हुई है जबकि तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड, स्पिनर एडम जाम्पा, हरफनमौला हिल्टन कार्टराइट और विकेटकीपर मैथ्यू वेड के नाम नदारद हैं.
स्मिथ और वार्नर एक साल के लिये अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से निलंबित हैं जबकि कैमरन बेनक्रोफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध है.
अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची :
एस्टोन एगर, एलेक्स कारे, पैट कमिंस, आरोन फिंच, पीटर हैंडस्कांब, जोश हेजलवुडख् ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, शान मार्श, मिशेल मार्श, टिम पेन, मैट रेनशा, जे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, बिली स्टानलेक, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाये.
करीब एक पखवाड़े बाद बॉल टेम्परिंग विवाद में अब कुछ नहीं बचा है. विवाद पर तरह तरह की बयानबाजी सहमति असहमति हुई लेकिन आरोपियों को सजा हो गई और उन्होंने सजा स्वीकार भी कर ली. क्रिकेट के इतिहास का सबसे चर्चित बॉल टेम्परिंग का यह मामला बाकी सब मामलों से बहुत ही अलग था. दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन बैनक्रॉफ्ट टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग करते हुए कैमरे में पकड़े गए थे.
इस बात उनके साथ कप्तान स्टीव स्मिथ ने माना था. पहली बार माना गया कि बॉल टेम्परिंग की योजना ड्रेसिंग रूम में बनी थी. कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांग ली, यह भी पहली ही बार हुआ. सामने आया कि डेविड वार्नर ने पूरी योजना बनाई थी.
यह मामला सजा के बारे में भी अनोखा ही था. एक तरफ आईसीसी ने अपनी रूल बुक के मुताबिक सजा को मैच फीस पर जर्माना और टेस्ट मैच बैन तक सीमित रखा. वहीं ऑस्ट्रेलिया में इस मामले की जबर्दस्त प्रतिक्रिया आई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग हुई. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में अपनी तरफ से अलग से जांच की और कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को एक साल के बैन की सजा सुनाई तो वहीं कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया.
गौरतलब है कि इस मामले में पहले तो स्टीव स्मिथ सहित ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की जम कर आलोचना हुई. लेकिन जब स्टीव स्मिथ को वार्नर सहित क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सहित एक साल के बैन की सजा सुनाई गई और बाद में स्टीव स्मिथ ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए माफी मांग ली, उनके प्रति सहानुभूति का माहौल सा बन गया. कई लोगों का मानना था कि यह सजा जरूरत से ज्यादा है. इसके बाद अंत में बैनक्रॉफ्ट , स्मिथ और वार्नर तीनों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सजा स्वीकार कर ली.
मामला तो अब खत्म ही है लेकिन यह भी तय है कि अपने आप में अनोखे इस मामले को बरसों याद रखा जाएगा. जब भी बॉल टेम्परिंग का कोई मामला सामने आएगा, इस वाक्ये का जिक्र जरूर होगा.



0 comments:
Post a Comment