साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) भारत विकास परिषद साहिबाबाद भारतीय संस्कार और मूल्यों के संरक्षण एवं नव चेतना जगाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय नव संवत्सर मेला 2075 तथा वैशाखी मेले का आयोजन कर रही है। परिषद द्वारा मनाए जाने वाला यह पर्व 19वां है।
परिषद के मीडिया प्रभारी बृजेश जादौन ने बताया कि संपर्क सहयोग संस्कार सेवा और समर्पण के माध्यम से भारतीय मूल्यों संस्कृति एवं आदर्शों को समाज में बनाए रखने के ध्येय से नव वर्ष मेला एव वैशाखी मेला हर वर्ष की तरह स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेन्द्र नगर सेक्टर 3 में मनाया जायेगा । इस बार यह मेला 13 से 15 अप्रैल तक लगेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले क्षेत्र के विद्यालयों में संस्थानों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम ,फैंसी ड्रेस तथा खान पान की वस्तुओं के स्टाइल प्रमुख रूप से लगेंगे। नववर्ष एवं बैसाखी मेला भारत विकास परिषद साहिबाबाद शाखा का यह मेला सेवा कार्यों के लिए समर्पित प्रकल्प के रूप में जाना जाता है। मेले का उद्घाटन प्रांतीय अध्यक्ष राजीव गोयल एवं उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग करेंगे।



0 comments:
Post a Comment