इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम के क्षेत्र कनावनी नाले से पुलिस ने एक बैग में बंद युवती की लाश बरामद की है। बाद में उसकी पहचान माला पत्नी शिवम के रूप में हुई। आरोप है कि महिला की हत्या दहेज के लिये की गयी है। पुलिस ने मृतका के पति और उसके एक मित्र को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना इंदिरापुरम के क्षेत्र कनावनी के नाले से एक बैग में बंद महिला का शव बबरामद हुआ था। बाद में उसकी पहचान माला पत्नी शिवम के रूप में हुई। मृतका तिगरी गोल चक्कर पर पति शिवम के साथ रहती थी । मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि मला की हत्या दहेज के लिए पति शिवम् नेे ही की है। माला शनिवार से लापता थी। पुलिस ने मृतका माला के पति शिवम् और उसके एक दोस्त को लिया हिरासत में ले लिया है। घरवालो के मुताबिक पति शिवम् ने साजिश के तहत दोस्तों की मदद से यह हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोटो कैप्षन- मृतका का फाइल फोटो।



0 comments:
Post a Comment