गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने विकास कार्यक्रमों का संचालन तेजी के साथ करके शासन की मंशा अनुरूप योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये है।
श्री रंजन आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने कहा कि गत वित्तीय वर्ष में जो विभाग अपनी विभागीय योजनाओ में अपेक्षित प्रगति नही करपाये है वह नए वित्तिय वर्ष में पूरी गम्भीरता से लक्ष्यों की दृ शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करे। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग में गत वित्तीय वर्ष में आवन्टित धनराशि के सापेक्ष पर्याप्त धनराशि न व्यय करने को गम्भीरता से लेते हुये मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वह धनराशि का शतप्रतिशत सदुपयोग सुनिश्चित करे। उन्होने टीकाकरण कार्यक्रम की अपेक्षित प्रगति न होने पर सी0एम0ओ0 को प्रभावी कार्यवाही करके निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये।
मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न पेयजल योजनाओ की समीक्षा करते हुये निष्क्रिय योजनाओ के संचालन हेतु स्टीमेंट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये समीक्षा के दौरान बताया गया कि 10 नई पाइप पेयजल योजनाओ में 06 योजनाए चल रही है। साथ ही 31 ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाए जो पहले से चल रही है। उनमें तीन बन्द है। मुख्य विकास अधिकारी ने इन्हे शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिये।
विभिन्न विभागो द्वारा कर एवं करेत्तर राजस्व की वसूली की समीक्षा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने वाणिज्य कर आवकारी कर तथा नगरीय निकायों को राजस्व संग्रह में तेजी लाने के लिए कहा। राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रमोद कुमार ने किया।



0 comments:
Post a Comment