नोएडा प्राधिकरण के दस्ते पर हमला Noida authority squad attack



नोएडा।  यहां सेक्टर-43 में बनी झुग्गी झोपड़ियों को तोडऩे गए नोएडा प्राधिकरण के दस्ते पर झुग्गीवासियों ने कथित रूप से हमला कर दिया।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट इंजीनियर बी.एम. पोखरियाल ने इस संबंध में थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कल शाम को वे लोग सेक्टर-43 में बनी झुग्गी झोपड़ियों को तोडऩे के लिए गए थे। झुग्गी वालों ने प्राधिकरण के दस्ते पर लाठी, डंडे और ईट-पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार शर्मा घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घनश्याम, राजकुमारी, पुष्पा और उमा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment