जब डीजीपी ने कहा : माननीय विधायक जी When the DGP said: Honorable MLA



लखनऊ,  (भाषा) उन्नाव के बांगरमउ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख के लिए वह अभी भी 'माननीय' हैं।

पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में आज कहा, 'माननीय विधायक जी के विरूद्ध जो बलात्कार का आरोप लगाया गया है ...।' उनके ऐसा कहने पर पत्रकारों ने आपत्ति की कि बलात्कार के आरोपी को माननीय विधायक जी क्यों कहा जा रहा है।

सिंह ने हालांकि बचाव की मुद्रा में आते हुए कहा कि आरोपी को सम्मान इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि वह विधायक हैं। वह अभी तक दोषी नहीं हैं। उनके खिलाफ आरोप भर लगा है और मामला जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जा रहा है। अब सीबीआई गुण दोष के आधार पर तय करेगी कि विधायक को गिरफ्तार किया जाए या नहीं।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment