साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र के गांव पसोंडा में स्थित एक पूर्व माध्यमिक विद्याालय की दीवार गिरने से कक्षा 6 के दो छात्र घायल हो गये। छात्रों को इलाज के लिये जीटीवी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। लोगों का कहना है कि स्कूल की दीबार जर्जर हालत में थी।
जनाकरी के अनुसार ब्रहस्पतिबार की सुवह 10.45 बजे के करीव पसोंडा गांव के सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीबार अचानक गिर गयी । घटना के दौरान दीबार के पास खड़े दो छात्र रिहान(14) व इरशाद(13) घायल हो गये। घासल दोनों छात्रों को जीटीवी अस्पातल दिल्ली उपचार के लिये लेजाया गया वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद घर को भेज दिया गया। लोगों का कहना है कि दीवार जर्जर हालत में थी तथा आंधी व बरसात के कारण और कमजोर हो गयी थी।



0 comments:
Post a Comment