10 हजार रुपये का ईनामी शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध अस्लाह बरामद Prosecution of 10 thousand rupees arrested, illegal seizure recovered from possession



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना लोनी बाॅर्डर पुलिस ने आज थाना क्षेत्र लोनी बाॅर्डर से 10 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना लोनी बाॅर्डर जनपद गाजियाबाद के मुकदमा अपराध संख्या 258/17 धारा 302/201 भादवि में 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है।  

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमित प्रजापति पुत्र जगवीर निवासी नूर नगर चामड के पास सिहानी थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद है। इस पर 10 हजार के ईनाम घोषित है। यह पिछले 13 माह से वांछित चल रहा था।  

1510 रुपये नगद,सटटा पर्चा,एक मोबाईल सहित  अभियुक्त गिरफ्तार - थाना खोडा पुलिस ने बीती रात भारत नगर से अभियुक्त कबीर अहमद पुत्र सगीर अहमद निवासी भारतनगर थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 1510 रुपये नगद, सटटा पर्चा, एक मोबाईल बरामद हुआ है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment