मिशन इन्द्र धनुष अभियान में 881 बच्चों का टीकाकरण किया गया 881 children vaccinated in Mission Indra Dhanash campaign



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देशन में जनपद में विशेष संघन मिशन इन्द्र धनुष अभियान का आयोजन 21 मई से 25 तक किया गया जिसमें कुल 92 सत्र आयोजित किये गये तथा निर्धारित लक्ष्य 959 के सापेक्ष 881 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान लक्षित 237 गर्भवती महिलाओं में से 235 महिलाओ को टीकाकरण से अच्छादित किया गया। 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 विश्राम सिंह ने यह जानकारी  देते हुए बताया कि इस अवधि में जनपद के ग्राम भौवापुर, इसक नगर, जलालपुर, रघुनाथपुर मटियाला, मोहम्मदपुर कदीम, पटृी, शादावाददुर्गावली तथा सिखेडा हजारी में टीकाकरण किया गया जिसमें शून्य से 02 वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओ को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण से अच्छादित किया गया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment