गजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना सिहानी गेट पुलिस ने कल रात 9 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है । पुलिस ने इनके कब्जे से लूट का मोबाइल, 6300 रुपये नकद, दो मोटर साइकिल, 6 चाकू व 3 छुरी बरामद की है ।
प्ुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में उमंग कुमार पुत्र स्व0 राजीव कुमार, मनीष उर्फ बिल्ला पुत्र जयवीर सिंह, मनोज पुत्र सुरेश चंद, सौरव पुत्र स्व0 धर्मपाल, राजेन्द्र पुत्र स्व0 धनश्याम, निशांत पुत्र उमेश कुमार निवासी पीले क्वाटर लोहिया नगर थाना सिहनिगेट जनपद गाजियाबाद, जुझार सिंह पुत्र शीश राम सिंह निवासी बिहार निलोटी एक्सटेंशन थाना नांगलोई दिल्ली, अमरदीप सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी पीले क्वाटर लोहिया नगर थाना सिहनिगेट जनपद गाजियाबाद तथा तुषार पुत्र संजीव निवासी पीले क्वाटर लोहिया नगर थाना सिहनिगेट जनपद गाजियाबाद है। इन पर गाजियाबाद जिले के विभिन्न थानों में 17 मुकदमें दर्ज हैं।



0 comments:
Post a Comment