शोभायात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंम्भ Bhagwat Katha begins with Shobhayatra



सहिबाबाद, ( संवाददाता )  वसुंधरा सेक्टर - 3 के सांई धाम सोसायटी के पार्क में आज कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा का सोसायटी के महिलाओं द्वारा भव्य आयोजन किया गया। कलश यात्रा  पार्क से आरंभ होकर लक्ष्मीनारायण मंदिर होत हुए पार्क तक निकाली गई। 

इसके बाद कथा व्यास संत श्री आशाराम जी द्वारा कथा का प्रारंभ किया गया। आज उन्होंने पहले दिन कलश के माहत्म्य के साथ ही भागवत कथा के श्रवण का लाभ तथा पवित्रता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भागवत कथा के आयोजन में अग्रणीय भूमिका निभाने वालों में चन्द्रा वाही व उनकी पत्नी, श्रीमती गौड़, श्रीमती जोशी, प्रवेश शर्मा एवं उनकी पत्नी, श्रीमती भंण्डारी, श्रीमती पाठक, श्रीमती मोना एवं श्रीमती सक्सेना, नितिन माथूर ने मुख्य भूमिका निभाया। कल कथा 5 बजे से प्रारंभ होगा।  



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment