अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार Two arrested with illegal weapons



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबाद पुलिस ने अपराधियो के खिलाफ चलाये गये अभियान के अंतर्गत सोमवार की सुवह साड़े ग्यारह बजे के करीव जयपाल चैक शहीदनगर से दो संदिग्ध लोगों की तलाशी में अवैध हथियार बरामद किये हैं।
     
 जानकारी के अनुसार सोमवार की सुवह साड़े 11बजे के करीव जयपाल चैक शहीद नगर से दो संदिग्ध लोगों शाहिद उर्फ शारुख पुत्र जान मौहम्मद निवासी सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ल्ली तथा आकाश पुत्र देवेन्द्र निवासी देवेन्द्र पुरी थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद की तलाशी ली गयी तो उनमें से एक की तलाशी में एक तमंचा 315 बोर तथा दूसरे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया  है। 
इसके अलावा  थाना लिंक रोड पुलिस ने रविार की रात 23.40 बजे अलाना कंपनी कट के पास से निजाम पुत्र एनवल खान निवासी झुग्गी-झोपडी मंगल बाजार सैक्टर एक वसुंधरा थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध शराब अंग्रेजी अरुणाचल मार्का बरामद हुई है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment