बिजली का सामान चोरी करते पकड़े Caught stealing electric goods



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  सोमवार की भोर में कोयल एंक्लेव भोपुरा के पास स्थित बिजली घर में चोरी करते हुए रंगेहाथ तीन चोरों को पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने पकड़ कर चोरी किये गये सामान के साथ पुलिस को सौंप दिया है।
     
थानाध्यक्ष सािहबाबाद राकेश राकेश कुमार सिंह ने बताया कोयल एंक्लेव भौपुरा स्थित उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन बिजली घर में सुवह तीन बजे के करीव खटपट की आवाज होने पर वहां के कर्मचारियों की नींद खुल गई और उन्होंने आवश्यक बल पूर्वक तीन चोरों को बिजली का सामान चोरी कर ले जाते हुए दबोच लिया। पकड़े गए चोरों के नाम कार्तिक पुत्र पवन सिंह निवासी पंचशील कालोनी तुलसी निकेतन साहिबाबाद, राहुल पुत्र राजेन्द्र निवासी दिलशाद गार्डन गोल चक्कर दिल्ली, तथा  जीतू पुत्र सतपाल गली नंबर 16 गगन विहार साहिबाबाद है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा चोरी के माल को बरामद कर कब्जे में ले लिया है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment