साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की तुलसी निकेतन चैकी क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अपना गला रेत कर आत्म हत्या कर ली। पुलिस को तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार 40 वर्ष के नंदू पुत्र बबरुबान निवासी 1589 तुलसी निकेतन ने बुधवार की सुबह 6 बजे के करीब चाकू से अपना गला रेत कर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार में एक बेटा, बेटी व पत्नी थी। परिवार वालों ने बताया कि नंदू शराब पीने का आदी था तथा काफी समय से बीमार चल रहा था। बीमारी को ही आत्महत्या की बजह बताया जा रहा है। लेकिन आत्महत्या से पहले उसने कोई सुसाइडनोट नहीं छोड़ा है।
फोटो कैप्षन- मृतक नंदू का फाइल फोटो। एफ-1



0 comments:
Post a Comment