किशोरी के अपहरण का आरोपी किशन।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना लिंकरोड पुलिस ने बृजविहार से 9 अप्रेल को अपहृत एक 14 साल की नावालिग लड़की को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ाकर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बृजविहार से 9 अप्रैल को एक 14 साल की नावालिग लड़की को अपहृत कर लिया गया था। इस मामले में किशोरी के पिता विमलदास ने थाना लिंकरोड में 9 अप्रैल को लड़की के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई थी। इस मामले की विवेचना एसआई धर्मेन्द्र गौतम को सोंपी गयी । मामले की विवेचना में पता चला कि किशोरी को किशन पुत्र दलबहादुर निवासी सत्तार का मकान शराव की दुकान के पीछे गांव महाराजपुर ने अपहृत किया है। किशन की तलाशी के लिये अभियान चलाया गया तथा अदालत से उसका वारंट लिया गया। वारंट के आधार पर अपहरण के आरोपी किशन को गिरफ्तार कर नावालिग लड़की को बरामद कर लिया है।



0 comments:
Post a Comment