साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर सुंदर भाटी गैंग के 6 शातिर बदमाषों को गिरफ्तार कर उनसे लूटे गया कैष व हथियार, भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। इस गिरोह ने दिल्ली एनसीआर हरियाणा एवं यूपी में दर्जनों हत्या,लूट तथा डकैती की बारदतें की हैं। इनसे छह दिन पहले मदर डेयरी के उत्पादों के डिस्ट्रीब्यूटर से 13लाख पांच हजार में से 11लाख 55हजार रुपए बरामद किये हैं।
एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 4 जून को मदर डेयरी के उत्पादों के डिस्ट्रीब्यूटर देवेंद्र चंदेला के साथ हुई सशस्त्र लूट के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर इंदिरापुरम सचिन मलिक और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर संजय वर्मा को खुलासे के लिए लगाया गया था। इस मामले की विवेचना में कुछ अहम सुराग मिले थे। शनिवार की रात मैं मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 5 और 6 वैशाली की पुलिया के पास से 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया तथा एक बदमाष को हर्षा माल के पास से गिरफ्तार किया गया। े इनसे पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह ंने 4 जून को दोपहर में मदर डेयरी के उत्पाद के डिस्ट्रीब्यूटर देवेंद्र चंदेला और उसके नौकर से 13लाख पांच हजार रूपये पीएनबी बैंक के सामने से हथियारों के बल पर लूटे थे। बाद में इनकी निशानदेही से पुलिस ने लूट के 13लाख5हजार कैष में से 11लाख 55हजार रूपये एक अन्य बारदातों में लूटी गयी राइफल, चार लाइसेंसी बंदूक एक पिस्टल 32 बोर और भारी मात्रा में कारतूसों के अलावा लूट की लक्जरी कार सहित छह वाहन बरामद किए गये।
पुलिस की पूछताछ में सोनू नाम के एक लुटेरे ने बताया के उसने अपने साथी दीपक के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी और उसे अंजाम तक पहुंचाया था। 2 माह पहले जेल में बंद भाई नब्बू उर्फ नवाब भाटी से मिलकर कचहरी गाजियाबाद में योजना बनाई। जिसे राजकुमार, धर्मेंद्र उर्फ डीके, शुभम दीपक द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया। .
गिरफ्तार बदमाषों में सोनू भाटी पुत्र ऋषीपाल निवासी घंघोला गौतमबुद्धनगर, राजकुमार पुत्र गोविंद नेपाली निवासर 7 शंभू कॉलोनी मंडी पहाड़ी थाना फतेहपुर बेरी दिल्ली, दीपक शर्मा पुत्र भगवत प्रसाद निवासी द्वितीय तल साधना वैशाली इंदिरापुरम,शुभम पुत्र राज उजागर निवासी 567/6ए शंभू कॉलोनी मंडीपहाड़ी थाना फतेहपुरबेरी दिल्ली, नेम का उर्फ नेमका पुत्र जयपाल शर्मा निवासी कैलाशपुर थाना सूरजपुर गौतम बुद्ध नगर तथा परवेज हसन पुत्र सरफराज हसन निवासी ग्राम गंगावली थाना गुलावठी बुलंदशहर है। यह सभी सुंदर भाटी गैंग के लोग हैं तथा इस गिरोह के दो लोग अभी वांछित चल रहे हैं। इस गिरोह ने दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश में दर्जनों लूट हत्या डकैती की घटना को अंजाम दिया है। यह गिरोह लाइसेंसी हथियारों को लूट कर के हत्या और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।
फोटो कैप्षन- सुंदर भाटी गैंग के बदमाष और उनसे बरामद हथियार व कैष। फाइल एफ.1




0 comments:
Post a Comment