वैशाली से अपह्त लड़की के मामले ने तूल पकड़ा Vaishali catches up with the kidnapping girl's case



वसुंधरा ,  प्राप्त समाचार के अनुसार ,एक लड़की जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष है । जो 1 जून से वैशाली के कल्पना सोसाइटी से लापता है। उक्त मामले में लड़की के परिजनों ने लिखित में, विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा लड़की के अपहरण की प्राथमिकी ,इंदिरापुरम थाने में दर्ज कराई गई है। 

इसी मामले ने आज  नया तूल पकड़ लिया ,जब लड़की के परिवार वालों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए ,इंदिरापुरम थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की ,लोगों का आरोप यह है 5 तारीख को प्राथमिकी दर्ज की गई । 

जबकि  घटना 1 जून की थी, 10 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी रही, पुलिस ने कुछ नहीं किया, इसी बात को लेकर इंदिरापुरम थाने में घंटों नारेबाजी और बवाल होता रहा ।सर्किल ऑफिसर रवि कुमार और s h o इंदिरापुरम सचिन मलिक द्वारा ,24 घंटे में लड़की को बरामद करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए । प्रदर्शन करने वालों में हरिकांत विमलेश तिवारी, परविंदर चौधरी नितिन चौधरी,  ज्ञान सिंह ब्रजवीर त्यागी ,नितिन जैन ,शामिल रहे।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment