गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना मोदीनगर पुलिस ने आज सुबह काजमपुर बाईपास से शराब की तस्करी करने वाले दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 60 पेटी अवैध शराब बरामद करने की दावा कर रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में नरेश कुमार पुत्र रामकिशन निवासी गली नं0 3 भीपेन्द्र पुरी थाना मोदीनगर, गाजियाबाद तथा निक्की पुत्र जगपाल निवासी इन्द्रापुरी थाना मोदीनगर, गाजियाबाद हैं । पुलिस ने इनके कब्जे से 60 पेटी अवैध शराब मय महेन्द्रा पिकप बिना नम्बर बरामद किया है।



0 comments:
Post a Comment