कब्जे से 4 मोबाईल फोन, 2 अदद तमंचा, एक चाकू नाजायज व भारी मात्रा मे कारतूस बरामद
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल रात सफेद गेट भौपुरा के पास से मोबाइल लूटने वाले तीन शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार नकड़े गये अभियुक्तों में इस्तखार पुत्र इसरार निवासी ई -49 सी 326 जनता कालौनी वेलकम दिल्ली, सुहैल पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ई 49 गली नं0 19 जनता कालौनी वेलकम दिल्ली तथा आकिफ पुत्र सईक अइमद निवासी मं0नं0 249 सी 4 थाना यमुना विहार दिल्ली है।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक अदद मोबाईल फोन मुकदमा अपराध संख्या 250/18 धारा 356/379/34 भादवि थाना हर्ष विहार दिल्ली से सम्बन्धित, साथ ही 3 अन्य मोबाईल फोन जो कि ट्रेस नहीं है, दो अदद तमंचा मय कारतूस(भारी मात्रा में) व एक अदद चाकू नाजायज बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि दो मोबाईल फोन जो मुकदमा अपराध संख्या 1394/18 धारा 392 भादवि एवं 1365/18 धारा 392 भादवि थाना साहिबाबाद से सम्बन्धित है जिसने हमने डीएलएफ पार्क एव सिकन्दर पुर कट के पास से छीने थे। उन्हे बेच दिया है।



0 comments:
Post a Comment