पुलवामा
:जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने गुरुवार को सेना के एक जवान को अगवा कर लिया है। अपहृत जवान का नाम औरंगजेब है और वह पुंछ जिले का निवासी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अगवा किया गया जवान उस कमांडो ग्रुप का हिस्सा था, जिसने हिज्बुल कमांडर समीर टाइगर को मार गिराया था। राज्य पुलिस, सभी अगवा जवानों की तलाश के लिए इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार औरंगजेब 44 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान था और शोपियां जिले में तैनात था। आतंकियों ने कथित तौर पर छुट्टी में घर लौटते वक्त उसका अपहरण कर लिया। औरंगजेब ऐंटी-टेरर ग्रुप का सदस्य था। अगवा नागरिक की अब तक पहचान नहीं
पुलवामा और आसपास के इलाके में आतंकी काफी सक्रिय रहे हैं। बता दें कि आतंकवादियों ने बुधवार देर रात ही एक स्थानीय नागरिक और पुलिसकर्मी को किडनैप कर लिया था। इन दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
अगवा पुलिसकर्मी की पहचान मोहम्मद इश्क अहमद के रूप में हुई है और वह एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) हैं। वहीं अगवा किए गए स्थानीय नागरिक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई।
Home / News
/ पुलवामा: आतंकियों की हिमाकत, सेना के जवान को किया अगवा- terrorists-abducted-an-army-jawan
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment