यमुना से जुड़े तालाब में 11 वर्षीय बच्ची डूबी 11-year-old girl drowns in Yamuna pond



नयी दिल्ली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  दिल्ली में यमुना नदी से जुड़े एक तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि सात साल के लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है। यमुना नदी इस वक्त उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

पुलिस ने बताया कि आशा और राजा मध्य दिल्ली में अपने आवास के सामने खेल रहे थे तभी यह घटना हुई।
उन्होंने बताया कि बच्चों को स्थानीय लोगों ने निकाला और एलएनजेपी अस्पताल ले गए जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है।

इस बीच पुलिस ने बताया कि उसे उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर इलाके में आज 23 वर्षीय युवक का शव मिला है। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेश के तौर पर हुई है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि युवक की मौत नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से उसमें डूबने से हुई है या नहीं।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment