बाहन में रखी तस्करी की शराब दिखाते पुलिस कर्मी।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना लिंक रोड पुलिस ने बीईएल तिराहा महाराजपुर के पास से एक संदिग्ध टाटा वाहन को रोकर तलाशी के दौरान उसमें रखी 50 पेटी तस्करी कर लाई गई अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ चतुर्थ डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी अरुणाचल प्रदेश से अवैध शराब तस्करी कर लाई जा रही है जो महाराजपुर गांव के पास से होकर गुजरेगी। इस सूचना पर विश्वास कर बीईएल तिराहे महाराजपुर पर बेरीकेट लगाकर वाहनों की जांच की गई तो एक छोटा टाटा वाहन यूपी 14 डीटी7681 को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसमें 50 पेटी अरुणाचल प्रदेश मारका तस्करी की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस मामले में अवधेश पुत्र आसाराम और गणेश पुत्र सोहनलाल हाल निवासी लाला का मकान ठेके वाली गली आश्रम रोड नंदग्राम सीहानी गेट गाजियाबाद को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा अवैध शराब और बाहन को जप्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष लिंक रोड जयप्रकाश चैबे,ै अजय वर्मा मानवेंद्र सिंह तथा अखिलेश कुमार थे ।



0 comments:
Post a Comment