गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) प्रमुख सचिव आवकारी वन एवं प्रर्यावरण व नोडल अधिकारी श्रीमती कल्पना अवस्थी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी के साथ कलकटेªट सभागार में उ0प्र0 शासन की प्राथमिकता के विकास कार्यक्रमों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रही थी।
इस मौके पर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी ने बताया कि 1.570 .15 लाख का राजस्व प्राप्त कर लिया गया है। जो लक्ष्य के अनुसार 88 प्रतिशत है। प्रमुख सचिव ने इस सम्बन्ध में निर्देश दिये कि व्यपारियों का मोबाईल नं0 लेकर संवाद करें। आर0डब्लू0ए0 के अधिकारियों व स्टाम्प के साथ अभियान चलाकर प्रत्येक मकान की रजिस्टरी कराये। आबकारी अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्त कर लिया गया है परिवहन विभाग ने 94.75 का लक्ष्य है। तथा वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व कर संग्रह किया गया है।
बैठक में विधुत विभाग के अधिकारी ने बताया कि विधुत देय में 51.89 के क्रमिक लक्ष्य को पूरा कर लिया है। प्रमुख सचिव ने पूछा कि विधुत देय की देनदारी कैम्प व मीटरिंग के द्वारा की जा रही है कि नही ट्रान्सफार्मर रिपलेसमेन्ट ठीक हो रहा है। विधुत विभाग के अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में माह जून में 19.3 घन्टे, देहात में 16 घन्टे तथा तहसील में 18 घन्टे विधुत सप्लाई दी जा रही है। विभाग द्वारा आई0पी0डी0एस0 योजना दीनदयाल ज्योति ग्रामीण योजनाए चल रही है। सौभाग्य योजना मार्च 2018 में पूर्ण हो गयी है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विधुतीकरण पूर्ण किया जा चुका है। शासन के निर्देशानुसार 17 निगमों को विधुत से अपडेट किया जाना है जिसमें प्रथम चरण में ही गाजियाबाद नगर निगम विधुत से सन्तृप्त किया जायेगा और जनपद को जी0पी0एस0 मोबाईल वैन मिल जायेगी। प्रमुख सचिव ने उनसे पूछा कि शासन स्तर पर कोई महत्वपूर्ण प्रकरण लम्बित हो तो बता दें। उन्होने सभी विभागो से कहा कि परियोजनाओ के संचरण हेतु उचित धनराशि की मांग की जाये कार्यो में प्रगति लाने हेतु प्रथक से प्रयास करने होगें सभी विभाग अभियान चलाकर लक्षित कार्य पूर्ण कर लें। जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव को बताया कि 250 बडे भू-माफियों को चिन्हित कर कार्यवाही की गयी है। 1800 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त करायी गयी है। जिसमें कुछ विभागो की भूमि है और कुछ निजी है। दैेवीय आपदा से प्रभावित लोगो को राहत देने के लिए कमेटी क्रियान्वित है। आई0जी0आर0एस0 में शतप्रतिशत शिकायतो का निपटारा किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में चिकित्सकों व दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता है। 102 एम्बूलेन्स 118 एम्बूलेन्स व ए0एल0एस0 एम्बूलेन्स पर्याप्त है। बच्चों का टीकाकरण अभियान चलाकर किया गया है। प्रमुख सचिव ने सभी विभागो के अधिकारियों से कहा कि वृक्षारोपण का समय सितम्बर तक होता है जनपद को क्लीन व ग्रीन बनाने के लिए तथा प्रर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए पौधे जरूर रोपित करें साथ ही पौधो की सुरक्षा बहुत आवश्यक है इसके लिए चार दिवारी करके पौधों को सुरक्षित करें। पंचायती राज अधिकारी ने बताय कि हमारे विभाग द्वारा 80 हजार पौधे रोपित किये जा चुके है। प्रमुख सचिव ने महिला हैल्प लाईन योजना पर जोर देते हुये कहा कि सभी काॅलो का रैस्क्यू करायें महिला डिग्री कालेजों पर व सरकारी इमारतों पर महिला हैल्प लाईन नं0 अकिंत करा दें।
ग्रामीण पेयजल मिशन में 6 योजनाए निर्माणाधीन है तथा 2 योजनाए संचालित कर दी गयी है। हैण्डपम्प रिबौर ग्राम पंचायतें कराती है सेतू निगम के अधिकारी ने बताया कि हमारे यहाॅ 05 परियोजनाए है लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने कहा कि 4 सडको का लक्ष्य है जिसमें से 3 सडकें जिला योजना की है अनुरक्षण में 4 कार्य में से 3 कार्य पूरे किये जा चुके है। सड़कों को गढ्ढा मुक्त किये जाने में 137 मार्ग लक्षित थे जिनमें से 97 कार्य पूरे किये जा चुके है। अमृत एवं स्मार्ट सिटी योजना में जनपद में 07 योजनाएं निर्माणाधीन है, सीवर कनैक्शन में 06 हजार कनैक्शन पूर्ण कर दिये गये है प्रयास यही है कि उसको पूरी तरह सन्तृप्त कर दिया जाये। 68 सोलर पम्प लगा दिये गये है सौलिड वैस्ट मैनिजमेन्ट में डोर टू डोर कलैक्शन किया जा रहा है।
प्रमुख सचिव ने कहा कि जो भी बडे-बडे संस्थान है वे स्वंय के सौलिड वैस्ट मैनिज करने हेतु डंपिग ग्राउन्ड बनवाये। बेसिक शिक्षाधिकारी ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत शासन द्वारा कक्षा 6 व 7 की किताबे प्राप्त हुई है। 78 कम्प्यूटर है इस पर प्रमुख सचिव ने कहा कि बच्चों की कक्षाओ में पी0पी0टी0 लगवा दें बच्चों के ई मेल एकाउन्ट खुलवायें बच्चों को सीढि से न पढाकर गुगल व डिजिटल शिक्षा देें। उप निदेशक कृषि ने कहा कि जनपद में 66,780 किसान है जिसमें 62.234 किसानों को पंजीकृत किया जा चुका है 17,527 मृदा स्वास्थ्य कार्ड संग्रह करने थे 18,811 कलेक्ट किये जा चुके है। किसान ऋण मोचक योजना में किसान पोर्टल पर 24 हजार 280 किसानों का पंजीकरण किया गया जिनमें 7982 किसान लाभान्वित हुये। प्रधान मंत्री आवास योजना में 169 लाभार्थियों को आवास दिये जा चुके हैै। बहुत से लाभार्थी इस योजना में आच्छादित नही हो रहे है । आवास विकास परिषद व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व निजि बिल्डर्स को भी प्रधान मंत्री आवास योजना में आवास बनाने हेतु लक्ष्य मिला है। आसरा आवासीय योजना में बनाये जा रहे आवास पूर्ण किये जा चुके है। मोदीनगर में बस स्टैेन्ड पूरी तरह निर्मित हो गया है। खनन अधिकारी ने बताया कि मिट्टी की रौयल्टी जीरों हो गयी है बालू के 04 एरिया चिन्हित है चारों की ई टैन्डरिंग करा ली गयी है ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह सहित सभी विभागो ंके अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment