गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने शहर के सौन्दर्यीकरण के अन्तर्गत पोैधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन के साथ कलेक्टेªट सभागार में बैठक कर रही थी। उन्होने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा प्रदत्त पोैधारोपण के लक्ष्य को पूरा करने हेतु निर्धारित समय सीमा में कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि यू0पी0एस0आई0 डी0सी0 में लक्ष्य के अनुसार एक भी पौधारोपित नही हुआ है। उन्होने कडे़ निर्देश दिये कि यू0पी0एस0आई0 डी0सी0 साइट चयनित कर आज शाम तक कार्ययोजना प्रस्तुत करें। सभी विभाग साइट्स के खुदे हुए गढ्ढों की फोटोकापी कर लें उसके बाद पोैधारोपण के उपरान्त की फोटोकापी करायें सम्बन्धित विभाग के पोर्टल पर भी अपलोड़ करादें।
उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग को 12 हजार 745 श्रमविभाग को 03 हजार गाजियाबाद तथा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को 01 लाख लोक निर्माण विभाग को 13 हजार, स्वास्थ्य विभाग को 09 हजार नगर निगम को 28 हजार पुलिस विभाग 06 हजार 680 तथा पशुपालन विभाग को 06 हजार पोैधो का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उप स्वास्थ्य केन्द्रों में पौधेरोपित कर लक्ष्य पूरा करें। श्रम विभाग के अधिकारी ने कहा कि स्थान अभाव के कारण में इन्डस्टीज में पौधे रोपित किये जायेगे। एस0पी0देहात को भी सभी थानों में पौधे रोपित करने के आदेश दिये।
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्य योजना बनाकर 80 प्रतिशत पौधे 15 अगस्त, 2018 तक लगवा लें वाकी 20 प्रतिशत 15 अगस्त, के वाद लक्ष्य को पूरा कर लें। बैठक में जिला वन अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment