छह लुटेरे गिरफ्तार Six robbers arrested



                                                            लूटपाट और झपटमारी के आरोपी।

साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  थाना साहिबाबाद पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में घरों में लूटपाट, चोरी और झपटमारी करने वाले एक गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध हथियार बरामद किए हैं।
          
सीईओ चतुर्थ डॉक्टर राकेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजेन्द्र नगर से एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जो घरों में अकेले रहने वाले वृद्ध महिलाओं व पुरुषों के यहां डकैती व चोरी करते हैं तथा राह चलते लोगों से झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनसे एक तमंचा तथा 5 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। इस गिरोह के सभी लोग तुगलकाबाद गोविंदपुरी दिल्ली के रहने वाले हैं इनके नाम दानिश पुत्र साहिल, सुशील पुत्र बसंत जैना, मोहसिन पुत्र साहिल, आफताब पुत्र इलियास, सोहेल पुत्र मोहम्मद इस्लाम हैं। दानिश घरों की रेकी करने का माहिर है जिसकी सूचना पर यह गिरोह डाका डालता था और बाकी सदस्य लूटपाट और डकैती घटनाओं को अंजाम देते थे । फिरोज और मोहसिन कुख्यात झपटमार हैं जो आने जाने वाले लोगों से चैन, मोबाइल फोन तथा परस लूटा करते थे।
       
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष साहिबाबाद दिनेश सिंह ,एसआई अरुण कुमार मिश्रा, अनुराग, बलकार  के अलावा हेड कांस्टेबल मोहम्मद इरफान, कांस्टेबल रविंद्र, अनुज विपिन कुमार ,ललित तथा पंकज सिंह हैं।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment