मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार Arrested for cheating at medical colleges



साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )   थाना लिंक रोड पुलिस और एसटीएफ नोएडा की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर थाना लिंक रोड क्षेत्र के एक माल से कार्यालय चला रहे एक ठग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे फर्जी  दस्तावेज मोबाइल फोन तथा नगदी बरामद किये हैं।
             
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि एसटीएफ नोएडा की टीम और थाना लिंक रोड पुलिस ने मिलकर महाराजपुर गांव के पास साइट4 साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पैसफिक बिजनेस पार्क पर छापा मारा। यहां एक कार्यालय खोल कर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 23 मोबाइल फोन, तीन लैंडलाइन फोन, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, व लोगों से बसूले गये 3600 रूपये, तीन फर्जी मोहरें तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। ठगी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आशीष कुमार पुत्र बृजभान सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट बिग्हना थाना बीवर जिला हमीरपुर तथा सुधीर सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुरिया थाना कबरई जिला महोबा हैं। इनसे 1280 नीट परीक्षा के माध्यम से सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची, 3 नकली मुहरें, विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के प्रवेश दिलाने वाले कागजात आदि बरामद किए गए। यह गिरोह विभिन्न चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में एमबीबीएस आदि में भर्ती कराने के लिए लोगों को ठगता था।
       
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी ंिलंकरोड जय प्रकाश चैबे, एसटीएफ नोएडा के उप निरीक्षक अक्षय परमवीर त्यागी, थाना लिंक रोड के एसआई योगेश शर्मा, अजय वर्मा मानवेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल अखिलेश सिंह, प्रमोद कुमार, पुष्पेंद्र के अलावा एसटीएफ नोएडा के कांस्टेबिल विकास सुशील कुमार अनिल तथा सचिन हैं ।

 मेडिकल कालेजों में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment