साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की श्यामपार्क कालोनी में खुले नाले में डूबने से हुई 8 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने याचिका दायर की है तथा आयोग ने इस याचिका को सुनवाई के लिये स्वीकार कर लिया है।
मानव अधिकार कार्यकर्ता राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ उन्होंने एक याचिका दायर कर घटना के जिम्मेदार दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने और मृतक लड़की के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। आयोग ने याचिका को सुनवायी के लिये स्वीकार कर लिया है।



0 comments:
Post a Comment