नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने वाले दबोचेे Blackmailing a minor girl



साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  थाना साहिबाबाद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने वाले एक डांस मास्टर और उसके माता पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि डांस मास्टर ने लड़की को डांस सिखाने के बहाने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लिये थे तथा उन्हें दिखा कर लड़की ब्लैकमेल कर रहे थे।
           
पुलिस के अनुसार थाना साहिबाबाद में एक नाबालिग लड़की के पिता ने थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी लड़की को एक डांस सिखाने के बहाने आपत्ति जनक फोटो ले लिये हैं जिन्हें दिखा कर वह लड़की को ब्लेकमेल कर रहा है तथा अब तक लड़की को डरा धमका कर उससे दो लाख रूपये घर से चोरी करा के ले चुका है। सुमित  शालीमारगार्डन में धु्रव डांस अकादमी चलाता है। इस कृत्य में उसकी मां रेनू ,पिता आशीष घोष भी सामिल हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 382 के तहत डांस मास्टर सुमित घोष तथा उसके माता पिता को गिरफ्तार कर लिया है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment