बेखौफ बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूटी चेन Unconscious criminals throw a lot of chains on the pistol



                                                                              पीड़ित शिवम्

साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत  कालोनी शालीमार गार्डन  में मंगलवार की शाम को बेखौफ बदमाशों ने स्वाति  केबल चैक पर खड़े होकर बात कर रहे युवक से गन प्वाइंट पर सोने की चेन लूट ली और पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए । 
            
जानकारी के अनुसार शिवम पुत्र रतन सिंह निवासी गांव भोपुरा मंगलवार की शाम करीब 8.30 बजे शालीमार गार्डन कालोनी में स्वाति केबल चैक पर अपने किसी जानकार से बात कर रहे थे तभी अचानक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश आये और पीड़ित शिवम पर पिस्टल तान दी और कहां कि जान बचानी है तो गले की सोन की चैन उतार कर दे दे। पीड़ित शिवम ने जब इस बात का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी और उसके गले से सोन की चैन झपट कर ले गये। डराने के लिये बदमाशों ने  पिस्टल को हवा में लहरायी और फरार हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी साहिबाबाद राजेश चतुर्वेदी ने बताया  कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है ।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment