प्रतिकात्मक फोटो
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) अपर जिला मजिस्टेªट (वि0/रा0) जांच अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सूचित किया है कि इन्दरगढी डासना-देहात जनपद-गाजियाबाद में 22 जुलाई 18 को निर्माणाधीन बिल्डिंग के गिरने से 02 मजदूरों की मृत्यु तथा 08 मजदूरों के घायल होने की मजिस्ट्रीयल जांच जिला मजिस्टेªट गाजियाबाद के आदेश संख्या-220/ एसटी-डीएम/2018 दिनांक 22 जुलाई, 2018 के अनुपालन में अधोहस्ताक्षरी द्वारा सम्पदित की जा रही है।
उन्होने बताया कि उपरोक्त घटित घटना के सम्बन्ध में यदि कोई भी व्यक्ति जो इस घटना के सम्बन्ध में जानकारी रखता हो और मजिस्ट्रीयल जांच पूर्ण करने में अपना सहयोग करना चाहता हो, तो वह अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष संख्या-315 (द्वितीय त) कलेक्टेªट गाजियाबाद पर 15 दिन में अर्थात 7 अगस्त 2018 तक किसी भी कार्यदिवस में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करते हुये अपना बयाज दर्ज करा सकते है।



0 comments:
Post a Comment