गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला विकास अधिकारी राजेश चन्द्र सक्सैना की सेवा निवृत्ति पर विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। आज जिला विकास अधिकारी की सेवा निवृत्ति के विदाई कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी रितु माहेश्वर व मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन विकास भवन में विकास विभाग के अधिकारियों के साथ उनको सम्मानित कर रहे थे।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी भौजपुर ने उनके सम्मान में सभी को अभिनन्दन पत्र पढकर सुनाया। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा अभिनन्दन पत्र जिला विकास अधिकारी को प्रदान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। जिला पंचायतीराज अधिकारी ने उन्हें सूटकेस देकर सम्मानित किया तथा अपने विचार भी व्यक्त किये। खण्ड विकास अधिकारी रजापुर ने भी उनके सम्मान में विचार व्यक्त किये । साहयक अभियन्ता व अन्य अधिकारियों ने उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने उनके सुखद भवष्यि की कामना करते हुये शुभकामनाएं व्यक्त की। जिलाधिकारी ने भी कहा कि जिला विकास अधिकारी के सरल व्यक्तित्व ने विकास परिवार को स्नेहित कर रखा है तथा यहाॅ के अधिकारी कर्मचारी उनके व्यवाहार से बहुत खुश है। सभी लोगो पर उन्होने अपने अच्छे कार्यो की छाप छोड़ी है ये शान्त प्रकृति के व्यक्ति है आप स्वस्थ रहे अपने परिवार में खुश रहे यही मेरी कांमना है ।


0 comments:
Post a Comment