गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार व ए0आई0जी0 स्टाम्प के साथ कलेक्टेªट सभागार में सर्किल रेट के सम्बन्ध में बैठक ले रही थी।
बैठक में विभिन्न गांव से आये किसानों ने कम सर्किल रेट को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होने कहा कि भूमि अधिग्रहण के समय कम सर्किल रेट के हिसाब से बैनामें किये जाते है। हमारी जमीन का सर्किल रेट बढे तो प्रशासन को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। हम राजस्व कर देने के तैयार है। हमारी जमीनों का सर्किल रेट बढाया जाये। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सर्किल रेट में बहुत अन्तर है। सिद्वार्थ विहार में 38 हजार का सर्किल रेट हो गया है। उद्योगो के कन्सटैªक्शन रेट अलग से निकाले जाये। ओैद्योगिक क्षेत्र में सैगमेंट का भी रेट निर्धारित किया है। स्कूलों कालेजों के लिए भी सैगमेंट बने। बैठक में 31 आपत्तियां आयी जिनका समयानुसार निस्तारण किया जायेगा।
बैठक में विल्डर्स सिविल कोर्ट के वकील तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बैनामा लेखक संघ के पदाधिकारी व 04 सब रजिस्टार सदर व एक सब रजिस्टार मोदीनगर सहित विभिन्न गांव के किसान उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment