पिछड़े वर्ग के गरीब बेटियों की शादी के लिए 20 हजार का अनुदान Grant of 20 thousand for marriage of poor girls of backward classes



गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पाण्डेय ने सूचित किया है कि अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु शादी अनुदान योजना संचालित है। शादी अनुदान योजनान्तर्गत पात्र आवेदकों को रू0-20000/- का अनुदान दिये जाने की व्यवस्था है। शादी-अनुदान हेतु शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व से तथा 90 दिन बाद तक www.shadianudan.upsdcgov.in’ लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। 

 
विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिये जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय कमरा न0-109 विकास भवन, राजनगर, गाजियाबाद में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।




















Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment