साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) हिंडन पार क्षेत्र साहिबाबाद की श्याम पार्क मेन में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण और बरसात के कारण कई पुराने मकानों में दरार आ गयी है तथा वे गिरने की स्थिति में है। लेकिन फिलहाल तो बिल्डर ने समझौता कर दरार आये मकानों की मरम्मत कराने का भरोसा देकर दरार आये मकानों में मरम्मत करानी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार श्याम पार्क मेन में छोटे-छोटे भूखंडों पर अवैध निर्माण कर फ्लैट बेचने का धंधा जोरों पर है। यहां सक्रिय बिल्डर बेसमेंट का हिस्सा पार्किंग के लिए पहला फ्लोर भूखंड स्वामी के लिए और दूसरा व तीसरा फ्लोर अपनी कमाई के लिए रखते हैं तथा चैथे गैरकानूनी फ्लोर भी प्लॉट मालिक को देते हैं। इससे इन्हें जहां बिल्डर मोटी कमाई कर रहे हैं वहीं जीडीए के अधिकारियों से मिलकर धड़ल्ले से अवैध निर्माण जारी हैं। एन अपार्टमेंट के बनने से आसपास के अनेक मकानों में दरारें आ गई हैं और वह कभी भी गिर सकते हैं। मकानों मेें दरार आने की बजह निर्माण कार्य के अलावा भारी बरसात है जिससे पड़ौस में होने वाले निर्माण कार्यों से मकानों के तले में पानी का जाना है। इस मामले में कुछ लोगों से बिल्डर ने समझौता कर लिया है और वह उनके यहां पिलर बनाकर छत को साधने का काम करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है यहां बिल्डर मकान बिना नक्शे के बना रहे हैं और मकानों में लगाई जाने वाली सामग्री भी मानकों के अनुरूप नहीं है ।
इसके बावजूद इन फ्लैटों पर लोन दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज और फर्जी नक्शे बिल्डर तैयार कर बैंक के अधिकारियों से मिलीभगत कर लोन दिला देता है। ये बिल्डर खासतौर से उन लोगों के मकानों को अपार्टमेंट बनाने के लिये चुनते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति मकान को बनाने की नहीं है । उन्हें बिना खर्चा किये दो फ्लोर देने का लालच देकर के यह धंधा चल रहा है। इसमें खास बात यह हैं कि बिल्डर कहीं भी किसी मामले में नहीं फंसता। वह सारे लीगल काम जैसे फ्लैटों की रजिस्ट्री, नक्शे फर्जी बनाकर जीडीए से पास कराने के नाम पर फर्जी मोहर नक्शे पर लगादी जाती है। अवैध फ्लैट बनाने के धंधे में यहां करीब आधा दर्जन बिल्डर सक्रिय हैं जो सरकार को तो चूना लगा रहे हैं लोगों की जिंदगी से भी खेल रहे हैं।
गौरतलब है कि श्याम पार्क मेन कॉलोनी दो हिस्सों में बंटी है इसमें आधा हिस्सा एप्रूव्ड है और आधा अनएप्रूब्ड। विश्वस्त सूत्रों ने बताया के किसी भी मकान के जीडीए से नक्शा पास नहीं है । जो नक्शे बनाए गए है या लोन लेने के लिये प्रयोग किये गये हैं जीडीए की मोहर लगे वे सभी फर्जी है।



0 comments:
Post a Comment