वसुन्धरा, मोहननगर एवं सिटी जोन की साफ-सफाई का औचक निरीक्षण Wonderful inspection of Vasundhara, Mohan Nagar and City Zone cleanliness



गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश सिंह ने आज सुबह प्रातः 7ः30 बजे वसुन्धरा, मोहननगर एवं सिटी जोन की साफ-सफाई का औचक  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय  मोईनुद्दीन मुख्य अभियन्ता साथ थे। 

सर्वप्रथम नगर आयुक्त  चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा वसुन्धरा जोन 4 सी में भारी वर्षा के कारण धसी सडक व मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर ही मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि उक्त सडक व मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र-अतिशीघ्र करवाया जाये। 

उ

सके उपरान्त सौर्य ऊर्जा मार्ग के नाले की जो दीवार नाले में गिर गयी थी उसका निर्माण कार्य चल रहा था। नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा मौके पर ही मुख्य अभियन्ता मोईनुद्दीन को निर्देशित किया गया कि कार्य में तेजी लाते हुए दीवार का निर्माण कार्य शीघ्र सम्पन्न कराया जाये।  नगर आयुक्त  चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा सभी जोनल प्रभारियों एवं क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वें अपने क्षेत्र में ऐसे नाले व पुलियाओं जो अवरूद्ध हैं, का आज ही निरीक्षण कर सूची तैयार कर लें तथा कल से उन नालों के अवरोधक को हटवाकर समुचित कराएं।

नगर आयुक्त द्वारा सभी सफाई निरीक्षकों को दूरभाष पर निर्देशित किया कि काॅवड यात्रा प्रारम्भ हो चुकी है। अतः समस्त यात्रा मार्गो, शिव मन्दिरों तथा उनके आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। 

अन्त में नगर आयुक्त द्वारा नन्दी पार्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय वहाॅ पर तैनात सुपरवाईजर अनुपस्थित पाया गया। इसके अतिरिक्त नन्दी पार्क में जगह-जगह कूड-कचरा, गोबर आदि के ढेर लगे थे, देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि काफी दिनों से उक्त पार्क की साफ-सफाई नहीं हुई है। इस पर नगर आयुक्त द्वारा कडा रूख अपनाते हुए अपर नगर आयुक्त व प्रभारी नन्दी पार्क एवं सह प्रभारी उद्यान को निर्देशित किया गया कि तत्काल उक्त पार्क की समस्त समुचित व्यवस्थाएं कराई जाये तथा सप्ताह में कम से कम 02 बार नन्दी पार्क में नन्दियों से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाओं का स्वयं भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समुचित बनाये रखा जाये। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment