जिलाधिकारी ने किया एलिवेटेड रोड का निरीक्षण Inspecting the Elevated Road by the District Magistrate



                                                            पत्रकारों से बात करतीं जिलाधिकारी। 

साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )   जिलाधिकारी एवं जीडीए की उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने सोशल मीडिया एवं मीडिया के द्वारा प्रसारित खबरों के मद्देनजर शुक्रवार की दोपहर बाद एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया। वहां उन्हें ऐसी कोई खामी नजर नहीं आई जिससे कोई खतरे या संकट हो।
         
जिलाधिकारी एवं जीडीए उपाध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अभी राजनगर एक्सटेंशन से लेकर के यूपी गेट तक बने एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया है और पाया है कि इस रास्ते पर बरसात अथवा अन्य किसी कारण से कोई खतरा नहीं है। जो लोग एलिवेटेड रोड के धसने की बात कर रहे हैं वह पूरी तरह से मनघड़ंत है। एक पिलर के पास हल्की मिट्टी अंदर को दबी है जिससे पिलर अथवा एलिवेटेड रोड के खतरे में होने का कोई संकेत नहीं दिखाई दिया। 
        
गौरतलब है कि इस मौके पर जिला अधिकारी एवं जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने शहर के तमाम मीडिया के लोगों को इस एलिवेटेड रोड पर दो कारणों से आमंत्रित किया था जिसमें पहला कारण मीडिया वालों को एलिवेटेड रोड की सच्चाई को बताना तथा दूसरा कारण मीडिया के लोगों से यह आग्रह करना था कि अगर उनकी नजर में एलिवेटेड रोड अथवा किसी अन्य खतरे की कोई बात आती है तो जिला प्रशासन को जरूर बताएं। जिला प्रशासन हर परिस्थिति का मुकाबला करने और जनता की मदद के लिए हर समय तैयार है। किसी भी नागरिक को कोई परेशानी नहीं हो इस तरह के प्रयास जिला प्रशासन और जीडीए कर रहा है।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment