जल भराव का जायजा लेती महापौर व पार्षद।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) गाजियाबाद नगर निगम की महापौर आशा शर्मा ने बृहस्पतिवार को हुई बरसात के कारण शुक्रवार को जल भराव की समस्या को लेकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर पहले उन्होंने वार्ड 37 शालिमार गार्डन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सरदार सिंह भाटी उनके साथ थे।
लगातार दो दिन से हो रही बारिश से परेशान लोगो की मदद का भरोसा देने पहंुची महापौर ने जल भराव के स्थानो की जानाकरी ली। उन्होंने बताया कि जानकारी लेने से भविष्य में जल भराव ना हो उसके लिए कार्ययोजना तैयार की जायेगी। जल्द ही नाले व सीवर की सफाई की जायेगी। वही विक्रम एन्क्लव वजिराबाद रोड सर्विस लेन पर 20 लाख की लागत से सडक के कार्य का नारियल फोडकर उदघाटन किया। इस निर्माण कार्य से यहां के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर वहा के लोगो ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वाों द्वारा ग्रीन बेल्ट पर पार्किंग एवं अतिक्रमण कर रखा है। शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने समस्या देख ली है अब कार्रवाई होगी। कार्रवाई के लिये एक सप्ताह का इंतजार करें।
इस दौरान स्थानिय पार्षद सरदार सिंह भाटी, कालीचरण पहलवान, एसके शर्मा,अजीत यादव, आरसी शर्मा, सोमनाथ चैहान, ब्रिजेश गुप्ता, राजेन्द्र चैधरी, निर्मला, रचना, पुनम त्रिपाठी, माधुरी गुप्ता, प्रीती चैहान, अनिता शर्मा व अन्य लोग शामिल रहे।



0 comments:
Post a Comment