साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल फोन की लूट की घटना घटनाओं को अंजाम देने वाले चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल चार चाकू और लूटे गए नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सीओ साहिबाबाद डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा ने थाना साहिबाबाद पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण के आदेश पर लुटेरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में मोहन नगर पुलिस चैकी इंचार्ज दुष्यंत राणा और तुलसी निकेतन चैकी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थानों से 4 मोबाइल फोन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया ।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहन नगर से हिंडन एयर फोर्स की तरफ आने वाले रास्ते पर और सिकंदरपुर गांव तिराहा लोनी रोड से हिंडन एयरफोर्स जाने वाले रास्ते पर दो- दो मोबाइल फोन लुटेरों का एक चार सदस्यीय गिरोह आने वाला है। इस सूचना पर सिकंदरपुर चैराहा और नगर निगम मोहन नगर जोन के दफ्तर के पास दो- दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। जिनके नाम जितेंद्र पुत्र यादराम निवासी गली एक 15 गगन विहार साहिबाबाद, रवि पुत्र रामसुमिरन निवासी गली 5ए 306 गगन विहार साहिबाबाद,सागर पुत्र गोविंद निवासी सी611 राजीव कॉलोनी मोहन नगर था तथा नाजिम पुत्र जुल्फिकार निवासी आदिल कॉलोनी मकान नंबर 7 गली नंबर 7 पसोंडा थाना साहिबाबाद है। इस गिरोह का सरगना नाजिम है और जितेंद्र चैपहिया वाहनों का मकैनिक है। यह गिरोह राहगीरों से मोबाइल फोन लूटा करते थे। इनसे 9 मोबाइल फोन और एक लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद दो मोबाइल फोन थाना साहिबाबाद की 2 लूट से संबंधित है ,जो करीब 3 महीने पहले हुई थी। गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
इसके अलावा मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब मुखबिर की सूचना पर सिकंदरपुर गांव के तिराहे लोनी रोड से रिजवान पुत्र अख्तर निवासी हर्ष विहार गाजियाबाद और जाहिद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम भोपुरा साहिबाबाद से ढाई- ढाई किलो नशीला पदार्थ डोडा बरामद किया है। आरोप है कि दोनों आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं । दोनों को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
फोटो कैप्षन- मोबाइल फोन लूट के आ



0 comments:
Post a Comment