केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए जयपुरिया ग्रुप आॅफ एडुकेशनल इंस्टीट्यूशन ने आर्थिक मदद और राहत सामग्रियां देने की घोषणा की Jaipuria Group of Educational Institution announces financial help and relief materials for flood victims of Kerala



जयरपुरिया ग्रुप के स्टाफ के 600 सदस्यों का बड़ा योगदान-
गाज़ियाबाद ,  ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  जयपुरिया ग्रुप आॅफ एडुकेशनल इंस्टीट्यूशन ने बुधवार  को नकद के अतिरिक्त अन्य राहत सामग्रियां जैसे कि कपड़े, कंबल, जूते और दवाइयां भेजने की घोषणा की। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल्स एक  एनजीओ ‘गूंज’ और रोटरी क्लब की मदद से अपने पूरे नेटवर्क में राहत सामग्री जुटाने के अभियान में लगे हैं। जयपुरिया ग्रुप के 600 से अधिक कार्मिक केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वेतन का एक हिस्सा योगदान में दे चुके हैं।


केरल एक सदी में सबसे भयंकर बाढ़ के संकट से जूझ रहा है। बाढ़ से केरल के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं, कम से कम 400 लोगों की जानें गई हैं, हजारों बेघर हो चुके हैं, अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है और बीमारी का संकट गहरा चुका है। लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल व तटरक्षक दलों के साथ-साथ थल सेना, नौसेना और वायु सेना की टुकड़ियों के हजारों सैनिक दिन-रात काम कर रहे हैं।



केरल की बाढ़ की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस के अध्यक्ष श्री शिशिर जयपुरिया ने कहा, ‘‘देवभूमि केरल की यह विनाशकारी स्थिति हृदय विदारक है। यह एक प्राकृतिक आपदा है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह लोगों को शांत, सुरक्षित और साथ मिलकर रहने की अधिक से अधिक शक्ति और साहस दे। केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु राहत सामग्री एकत्र और वितरित करने के लिए हमने गैर-सरकारी संगठन और क्लबों से संपर्क किया है। हमने अपने स्कूल में दान-पात्र भी रखे हैं, जिसमें बच्चों के माता-पिता दान देकर पीड़ितों की सहायता कर सकते हैं। जयपुरिया समूह की पूरी टीम नकद और राहत सामग्री के साथ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आई है।’’

श्री जयपुरिया ने कहा, ‘‘इस संकट से उबरने में केरल की सहायता के लिए पूरे देश को आगे आना चाहिए।’’







Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment