लगातार तीसरे महीने महँगा हुआ गैस सिलिंडर Gas cylinder costlier for the third consecutive month



नयी दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में गिरावट के कारण रसोई गैस सिलिंडर के दाम लगातार तीसरे महीने बढ़ाये गये हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 01 सितंबर से बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर का दाम 30.50 रुपये बढ़कर 820 रुपये हो जायेगा। अगस्त में इसकी कीमत 789.50 रुपये थी। रसोई गैस सिलिंडर 14.2 किलोग्राम का होता है। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 1.49 रुपये बढ़ाकर 499.51 रुपये कर दी गयी है जो अगस्त में 498 रुपये का मिल रहा था। 
इससे पहले जून और जुलाई में बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर के दाम क्रमश: 77 रुपये और 83.50 रुपये तथा सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के दाम क्रमश: 2.34 रुपये और 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाये गये थे।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment