डिंग्को सिंह का किरदार निभायेंगे शाहिद कपूर Shahid Kapoor to play Dingko Singh



मुंबई,  (वार्ता) बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंग्को सिंह का किरदार निभाते नजर आयेंगे।

'एयरलिफ्ट' और 'शेफ' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके राजा कृष्ण मेनन ,डिंग्को सिंह के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में डिंग्को सिंह का किरदार शाहिद कपूर निभाते नजर आयेंगे। यह फिल्म अप्रैल 2019 के आसपास फिल्म के फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

शाहिद कपूर ने कहा, 'इस कहानी के बारे में मुझे जो चीज पसंद है वह यह है कि वह उन सुपरस्टारों में से एक हैं जिन्हें हम ज्यादा नहीं जानते हैं। यदि दंगल जैसी फिल्म को नहीं बनाया जाता तो हम फोगाट बहनों के बारे में ज्यादा नहीं जान पाते। डिंग्को सिंह एक कैंसर सरवाईवर हैं और वह कीमोथेरेपी के13 राउंड से गुजर चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी जीत कैंसर से जीतना है, न कि 19 साल की उम्र में बैंकाक में 1998 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना।उनकी जिंदगी की कहानी अविश्वसनीय है। वह बेहद प्रेरणादायक है। नायकों की इस तरह की अद्भुत कहानियों को बताया जाना चाहिए।”



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment