जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर A Pakistani militant in the encounter in Jammu Kashmir



श्रीनगर,  (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ एक पाकिस्तानी आतंकवादी आज मारा गया। 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के कोकेरनाग क्षेत्र के वाइलु में सुरक्षबलों ने आज तड़के तलाश अभियान शुरू किया था। 

उन्होंने बताया कि अभियान तब मुठभेड़ में बदल गई जब छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।  मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। 

प्रवक्ता ने बतयाा, “ जब्त आपत्तिजनक चीजों से पता चला है कि मारा गया आतंकी पाकिस्तान का है और वह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है और सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हुए कई हमलों में शामिल था।' 

मारे गए आतंकवादी की पहचान स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।  उन्होंने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment