मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले 61 विन्दुओं वाले कार्यक्रमों की डीएम ने समीक्षा की PM reviewed programs of 61 points of priority with Chief Minister



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी, मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन व नगर आयुक्त सी0पी0 सिंह के साथ मुख्यमंत्री जी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम वाले 61 बिन्दुओ की कलेक्टेªट सभागर में समीक्षा की। 
उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी से चिकित्सकों व दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होने पूछा कि निरीक्षण में उपस्थित पाये जाने वाले चिकित्सकों पर कार्यवाही की गयी या नही।  जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि वेतन रोकने व कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्यवाही की गयी है। तथा 90 प्रतिशत दवाईयों की उपलब्धता है बच्चों का टीकाकरण 95 प्रतिशत है। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जिले में मच्छर जनहित बीमारियों से बचाव हेतु दवाई का छिडकाव सही तरीके से किया जाये। उन्होने समाज कल्याण अधिकारी से पूछा कि विभिन्न पेंशन योजनाओ में सत्यापन के कार्य की प्रगति मांगी जिस पर समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कितने नये लाभार्थी चिन्हित किये गये है। इसी सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करे।ं समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि वृद्वावस्था पेंशन में 469 आवेदन प्राप्त हुये है जन सुविधा केन्द्र से 290 आवेदन प्राप्त हुये है 120 अपात्र भी पाये गये है। जिलाधिकारी ने कहा कि सत्यापन में मृतक या अपात्र पाये जाने वाले व्यक्तियों की पेंशन बन्द की गयी उन्होनें तीनों विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये और कहा कि इसी सप्ताह 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जाये। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिला हैल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों का सौ प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया है। जो आपत्तियाॅ प्राप्त हुई है उनका इसी सप्ताह निराकरण कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी केन्द्रों में कमियां पायी गयी थी। इस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि मेरे द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उनसे सभी केन्द्रों की रिपोट इसी सप्ताह देने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षाधिकारी से पूछा कि कस्तूरबा गांधी स्कूल में निरीक्षण के दौरान पायी गयी कर्मियों का निस्तारण कराया ? बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि कमियों का निस्तारण करा दिया गया है। सडक निर्माण योजना में मई, में लक्षित माह मई के लक्षित कार्यो का माह सितम्बर में अवश्य पूर्ण कराये । पेयजल में तीन योजनाए लम्बित है बन्थला, मुकीमपुर, मण्डोला जिलाधिकारी ने एक्स0ई0एन0 जल निगम को माह अक्टूबर में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। 
लोक निर्माण विभाग में 2 सड़कों के निर्माण कार्य है। 146 पर कार्य होना था 112 सडके पूर्ण दिखायी गयी है 29 सडकों को सूचीबद्व किया गया हेै। लोक निर्माण विभाग के धीमें कार्यो की प्रगति पर जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।  सेतु निगम में 04 पूल लक्षित थे एक पूल का कार्य किया गया है। उन्होने कहा कि रेलवे से समन्वय बनाकर कार्य करे। अमृत योजना में 3 यूनिट काम कर रही है। जनपद गाजियाबाद में 37118 कनेक्शन है लोनी पेयजल योजना में 57 हजार कनेक्शन किये जाने थे। 31 हजार 450 कनेक्शन किये गये है। जिलाधिकारी ने कहा कि सीवरेज व पेयजल योजना में पूरा जनपद आच्छादित हुआ। 
जिलाधिकारी ने नगरीय स्ट्रीट लाईट की समीक्षा करते हुये पाया कि तयलक्ष्य के अनुरूप अभी भी एल0ई0डी0 लाईट लगानी बाकी है। जिन्हें उन्होने सम्बन्धित विभागो को निदेर्शित करते हुये कहा कि जहां-जहां सर्वे होता जा रहा है वहां लाईटे परिवर्तित कराये। उन्होने अपशिष्ट प्रबन्धन पर सम्बन्धित विभागों को निर्देशित करते हुये कहा कि कूडा निस्तारण की डोर-टू डोर प्रक्रिया के तहत कूडा ढग से उठवायें। पोलीथिन प्रतिबन्ध के साथ-साथ समारोह में इस्तमाल होने वाली डिस्पोजल प्लेेट व सामग्री पर भी अंकुश लगाये साथ ही इस पर उनके समक्ष साप्ताहिक प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत करें। 
इस अवसर पर नगर आयुक्त सी0पी0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी, अर्थ एवं साख्यांधिकारी प्रमोद कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment